1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रूस में विस्फोटकों के संयंत्र में विस्फोट, 38 घायल

रूस में विस्फोटकों के संयंत्र में विस्फोट, 38 घायल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 01, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 07:54 pm IST

पश्चिमी रूस स्थित एक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में शनिवार को हुए धमाके के बाद 38 लोग घायल हो गए। आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी देते हुए कहा कि घटना रूस के निजनी नोवगोरोड क्षेत्र के डेजरजिंस्क शहर के क्रिस्टाल कारखाने में हुई।

विस्फोटकों के संयंत्र...- India TV Hindi
विस्फोटकों के संयंत्र में हुआ विस्फोट Image Source : TWITTER

मास्को| पश्चिमी रूस स्थित एक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में शनिवार को हुए धमाके के बाद 38 लोग घायल हो गए। आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी देते हुए कहा कि घटना रूस के निजनी नोवगोरोड क्षेत्र के डेजरजिंस्क शहर के क्रिस्टाल कारखाने में हुई।

रूस की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि घटना में, जहां कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए, वहीं कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मास्को से लगभग 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित इस कारखाने के गोदामों में एक धमाका हुआ। 

रपट में कहा गया है कि विस्फोटकों को बनाने की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन के कारण यह घटना हुई।डेजरजिंस्क स्थित क्रिस्टाल कारखाने में 60 सालों से भी अधिक समय से लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले हथियारों, विस्फोटकों और सैन्य उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश