1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मोगादीशू: रेस्तरां के बाहर विस्फोट, 4 की मौत

मोगादीशू: रेस्तरां के बाहर विस्फोट, 4 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2016 01:33 pm IST,  Updated : Oct 02, 2016 01:33 pm IST

मोगादीशू: सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में शनिवार को एक रेस्तरां के बाहर हुए विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी अबदिशकुर फराह के अनुसार, विस्फोटकों से

मोगादीशू: रेस्तरां के...- India TV Hindi
मोगादीशू: रेस्तरां के बाहर विस्फोट, 4 की मौत

मोगादीशू: सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में शनिवार को एक रेस्तरां के बाहर हुए विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी अबदिशकुर फराह के अनुसार, विस्फोटकों से लदी एक कार ब्लू स्काई रेस्तरां के बाहर फट गई।

यह रेस्तरां नेशनल इंटेलिजेंस एंड सिक्यूरिटी एजेंसी द्वारा संचालित एक जेल के पास स्थित है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मुस्तफा शेख ने बताया कि क्षेत्र में विस्फोट के बाद धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया।

फिलहाल किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सोमालिया का इस्लामिक आतंकवादी समूह अल-शबाब देश में इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश