1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बुर्किना फासो में आतंकी हमले में 35 नागरिकों की मौत, 80 आतंकी भी ढेर

बुर्किना फासो में आतंकी हमले में 35 नागरिकों की मौत, 80 आतंकी भी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 25, 2019 08:53 am IST,  Updated : Dec 25, 2019 08:53 am IST

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।

बुर्किना फासो में आतंकी हमले में 35 नागरिकों की मौत, 80 आतंकी भी ढेर- India TV Hindi
बुर्किना फासो में आतंकी हमले में 35 नागरिकों की मौत, 80 आतंकी भी ढेर Image Source : PTI

बुर्किना फासो: अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं और वहां खूनी संघर्ष की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं।

राष्ट्रपति ने इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी टि्वटर पर दी। हमले में मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि अरबिंदा शहर में सुबह सुबह हुए इस आतंकी हमले में 7 जवान मारे गए हैं। हमले में कई नागरिकों और 80 आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी गई। पिछले 5 साल में बुर्किना फासो में यह सबसे बड़ी आतंकी घटना है।

देश के राष्ट्रपति ने इस आतंकी घटना के बाद 2 दिनों का शोक घोषित किया है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है। बुर्किना फासो के पड़ोसी देश माली और नाइजर हैं जहां अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं। इस पूरे इलाके में 2015 के आसपास आतंकी घटनाओं में इजाफा देखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश