1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. क्यूबा और मोरक्को के बीच फिर से राजनयिक संबंध होंगे स्थापित

क्यूबा और मोरक्को के बीच फिर से राजनयिक संबंध होंगे स्थापित

 Written By: IANS
 Published : Apr 22, 2017 11:55 am IST,  Updated : Apr 22, 2017 11:55 am IST

क्यूबा और मोरक्को के बीच 37 साल बाद फिर से राजनयिक संबंध होंगे। दोनों देशों ने इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में दोनों देशों के राजदूतों ने शुक्रवार को इससे संबंधित समझौते........

president
- India TV Hindi
president

हवाना: क्यूबा और मोरक्को के बीच 37 साल बाद फिर से राजनयिक संबंध  होंगे। दोनों देशों ने इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में दोनों देशों के राजदूतों ने शुक्रवार को इससे संबंधित समझौते पर न्यूयार्क में हस्ताक्षर किए।

समझौते के मुताबिक, "दोनों सरकारों के बीच राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए सहमति बनी।" मोरक्को के सुल्तान मोहम्मद छठे पहले ही क्यूबा में दूतावास खोलने का आदेश दे चुके हैं। 

ये भी पढ़े

मोरक्को ने 1980 में क्यूबा के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त कर दिए थे, जब इस लैटिन अमेरिकी देश ने 'वेस्टर्न सहारा' को स्वतंत्र 'सहारवी अरब डेमोक्रेटिक रिपब्पिलक' के रूप में मान्यता दी थी। मोरक्को इस क्षेत्र के अपना होने का दावा करता है।

गौरतलब हैं कि इससे पहले 20 जुलाई 2015 को क्यूबा और अमेरिका के रिश्ते नये सिरे से बहाल हो गये थे, और एक दूसरे की राजधानी में दूतावासो को फिर से खोल दिया गया था। दोनों पक्षों के दुश्मनी समाप्त करने और बराबरी के आधार पर साथ काम करने की सहमति के बाद दोनों शत्रु राष्ट्रों के बीच ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति बराक ओबामा को यह शत्रुता विदेश नीति में विरासत में मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश