1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रिंग में मेक्सिको के पहलवान की मौत

रिंग में मेक्सिको के पहलवान की मौत

 Written By: IANS
 Published : Mar 22, 2015 11:40 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 06:42 pm IST

मेक्सिको: मेक्सिको के एक पेशेवर पहलवान की रिंग में मौत हो गई। तिजुआना में हुए मुकाबले के दौरान पहलवान की मौत फ्लाइंग किक पर हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ प्रेडो रामिरेज (35) को ऑस्कर गुटिरेज के

- India TV Hindi

मेक्सिको: मेक्सिको के एक पेशेवर पहलवान की रिंग में मौत हो गई। तिजुआना में हुए मुकाबले के दौरान पहलवान की मौत फ्लाइंग किक पर हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ प्रेडो रामिरेज (35) को ऑस्कर गुटिरेज के साथ शनिवार को हुए मुकाबले दौरान चोट लगी तो वह रिंग में अचेत हो गए। रामिरेड लुचा लिबरे (फ्री रेशलिंग) प्रतियोगिता के लोकप्रिय पहलवान थे।

मैच के दो मिनट बीतने के बाद रेफरियों को अहसास हुआ कि रामिरेज बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

रामिरेज ने पहलवानी 15 साल की उम्र में शुरू की थी। वह महान पहलवान प्रेडो अगवुआयो के बेटे थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश