1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र में इतालवी वाणिज्य दूतावास के बाहर विस्फोट, 1 की मौत

मिस्र में इतालवी वाणिज्य दूतावास के बाहर विस्फोट, 1 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2015 02:23 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 02:23 pm IST

काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित इटली के वाणिज्य दूतावास के सामने शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 'अल अहराम' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता

मिस्र में  दूतावास के...- India TV Hindi
मिस्र में दूतावास के बाहर विस्फोट, 1 की मौत

काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित इटली के वाणिज्य दूतावास के सामने शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 'अल अहराम' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसाम अब्देल-गफ्फार ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट कार बम के जरिये किया गया। विस्फोट की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। बम वाणिज्य दूतावास के बाहर रखा गया था। विस्फोट से दूतावास का प्रवेश द्वार और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। काहिरा के निचले इलाके में स्थित इतालवी वाणिज्य दूतावास परिसर में एक सांस्कृतिक केंद्र तथा सामाजिक क्लब भी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश