1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र में सेना को बड़ी कामयाबी, उत्तरी सिनाई में 16 आतंकियों को मार गिराया

मिस्र में सेना को बड़ी कामयाबी, उत्तरी सिनाई में 16 आतंकियों को मार गिराया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2018 09:19 pm IST,  Updated : Feb 11, 2018 09:19 pm IST

सीमावर्ती जिलों पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत मिस्र के अशांत उत्तर सिनाई क्षेत्र में सेना ने 16 आतंकियों को मार गिराया...

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

काहिरा: सीमावर्ती जिलों पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत मिस्र के अशांत उत्तर सिनाई क्षेत्र में सेना ने 16 आतंकियों को मार गिराया। मिस्र की सेना ने यह भी कहा कि इस अभियान के तहत आतंकियों के 66 ठिकाने, हथियार डिपो, 11 वाहन और हमलों में आतंकियों द्वारा इस्तेमाल में लाए गए बिना लाइसेंस वाले 31 मोटरसाइकिलों को भी नष्ट कर दिया गया। सेना ने साथ ही बताया कि 30 संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पिछले शुक्रवार को पुलिस और सेना ने घोषणा की थी कि वे ऑपरेशन सिनई 2018 के दौरान वे हाई-अलर्ट पर रहेंगे। उत्तर सिनाई में जनवरी 2011 की क्रांति के बाद कई आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों में मुख्य रूप से पुलिस और मिलिटरी के लोगों को निशाना बनाया जाता है। मिस्र में आतंकी गतिविधियों में तेजी पूर्व इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी के 2013 में सेना द्वारा सत्ता से बेदखल कर दिए जाने के बाद आई है। सेना ने मोर्सी के खिलाफ व्यापक जनांदोलन के बाद यह कदम उठाया था।

2013 में मोर्सी के जाने के बाद से सैकड़ों पुलिसकर्मी और सैन्यकर्मी आतंकवाद की भेंट चढ़ चुके हैं। आतंकवाद से निपटने के लिए सेना ने उत्तरी सिनाई क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया है। इस क्षेत्र में कई आतंकी अपनी गतिविधियों को चलाते हैं। अपने इस अभियान में सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है और उनसे जुड़े घरों को तबाह किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश