1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तैयब एर्दोआन ने मस्जिदों को बंद करने और इमामों को निष्कासित करने की आलोचना की

तैयब एर्दोआन ने मस्जिदों को बंद करने और इमामों को निष्कासित करने की आलोचना की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2018 09:55 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 09:55 am IST

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने ऑस्ट्रिया में मस्जिदों को बंद करने और तुर्की से आर्थिक सहायता प्राप्त इमामों को निष्कासित करने के कदम की आलोचना की और फैसले को इस्लाम विरोधी करार दिया।

Erdogan denounces Austrian decision to close mosques- India TV Hindi
Erdogan denounces Austrian decision to close mosques

इस्तांबुल: तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने ऑस्ट्रिया में मस्जिदों को बंद करने और तुर्की से आर्थिक सहायता प्राप्त इमामों को निष्कासित करने के कदम की आलोचना की और फैसले को इस्लाम विरोधी करार दिया। उन्होंने इसका माकूल जवाब देने की भी बात कही है। (ट्रूडो ने G-8 सम्मेलन से पहले ट्रम्प से सार्वजनिक या निजी तौर पर नहीं की कोई बातचीत: कार्यालय )

एर्दोआन ने इस्तांबुल में कल कहा कि उन्हें डर है कि ऑस्ट्रिया के प्रधानमंत्री का यह कदम दुनियाभर में मुसलमानों और ईसाइयों के बीच कहीं जंग न करा दे।ऑस्टिया की सरकार ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि वह तुर्की से आर्थिक सहायता प्राप्त 60 इमामों और उनके परिवारों को निष्कासित कर सकता है।

इसके साथ ही सात मस्जिदों को बंद भी करेगा। यह कदम ‘ राजनीतिक इस्लाम ’ पर कार्रवाई का हिस्सा है। इससे अंकारा नाराज हो गया है। एर्दोआन ने कहा , ‘‘ वे कह रहे हैं कि वे हमारे मजहबी लोगों को ऑस्टिया से निकाल देंगे। क्या आपको लगता है कि आप ऐसा करेंगे और हम इस पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे ?’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश