1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हर दिन युद्ध के मुहाने के नजदीक बढ़ रही है दुनिया, UN राजदूत ने दी चेतावनी

हर दिन युद्ध के मुहाने के नजदीक बढ़ रही है दुनिया, UN राजदूत ने दी चेतावनी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2018 11:33 am IST,  Updated : May 31, 2018 11:33 am IST

पश्चिम एशिया में संयुक्तराष्ट्र के राजदूत ने कहा कि गाजा में हमास और इस्राइल के बीच हाल की हिंसा इस बात की चेतावनी है कि ‘‘ कैसे हर दिन हम युद्ध के मुहाने के नजदीक जा रहे हैं। ’’

un- India TV Hindi
un

संयुक्त राष्ट्र: पश्चिम एशिया में संयुक्तराष्ट्र के राजदूत ने कहा कि गाजा में हमास और इस्राइल के बीच हाल की हिंसा इस बात की चेतावनी है कि ‘‘ कैसे हर दिन हम युद्ध के मुहाने के नजदीक जा रहे हैं। ’’ राजदूत निकोले म्लोदेनोव ने आज सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस्राइल के खिलाफ हमास के रॉकेट और मोर्टार हमले की ‘‘ स्पष्ट रूप से निंदा ’’ करनी चाहिए। (तीन देशों की यात्रा के तहत मलेशिया पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से की मुलाकात )

उन्होंने कहा कि हिंसा में इस खतरनाक वृद्धि को गाजा में दो महीने से हो रहे प्रदर्शन से अलग नहीं किया जा सकता। इन प्रदर्शनों में इस्राइली सेना की कार्रवाई में 110 फलस्तीनी मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

बहरहाल , सुरक्षा परिषद ने किसी भी कार्रवाई पर सहमति नहीं जताई। बैठक बुलाने वाली अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि हमास हमलों की निंदा करने के लिए प्रस्तावित बयान को ब्लॉक किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश