1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया के सैन्यअड्डे पर सिलसिलेवार विस्फोट: रिपोर्ट

सीरिया के सैन्यअड्डे पर सिलसिलेवार विस्फोट: रिपोर्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 02, 2018 09:30 am IST,  Updated : Sep 02, 2018 09:30 am IST

सीरिया में दमिश्क के पास सबसे बड़े सैन्यअड्डे पर सिलसिलेवार कई विस्फोट हुए हैं। सीएनएन ने अल-मयादीन के हवाले से बताया कि शनिवार रात को इजरायल ने अल-मेजेह में सैन्यअड्डे पर कई मिसाइल हमले किए गए।

Explosions reported at Syrian military airport in Damascus- India TV Hindi
Explosions reported at Syrian military airport in Damascus Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE,AP

दमिश्क: सीरिया में दमिश्क के पास सबसे बड़े सैन्यअड्डे पर सिलसिलेवार कई विस्फोट हुए हैं। सीएनएन ने अल-मयादीन के हवाले से बताया कि शनिवार रात को इजरायल ने अल-मेजेह में सैन्यअड्डे पर कई मिसाइल हमले किए गए। हालांकि, सीरिया की सरकारी मीडिया ने सैन्य सूत्र के हवाले से इजरायल द्वारा सैन्यअड्डे पर हमले से इनकार किया।

सीरियन अरब न्यूज एजेंसी (सना) और सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि सैन्य सूत्र ने मेजेह हवाईअड्डे पर विस्फोट की खबर से इनकार किया और कहा कि गोला-बारूद डिपो में विस्फोट से आवाजें हुई। दमिश्क के एक निवासी ने सीएनएन को बताया कि सैन्य हवाईअड्डे की ओर से शनिवार को चार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश