1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस्लामिक स्टेट पर जीत के बाद इराक में हुआ पहला संसदीय चुनाव

इस्लामिक स्टेट पर जीत के बाद इराक में हुआ पहला संसदीय चुनाव

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2018 06:22 am IST,  Updated : May 13, 2018 06:22 am IST

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर जीत की घोषणा के बाद इराक में आज पहली बार संसदीय चुनाव संपन्न हुए। यह चुनाव पड़ोसी ईरान एवं अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में हुआ है।

First parliamentary election in Iraq after victory over...- India TV Hindi
First parliamentary election in Iraq after victory over Islamic State

बगदाद: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर जीत की घोषणा के बाद इराक में पहली बार संसदीय चुनाव संपन्न हुए। यह चुनाव पड़ोसी ईरान एवं अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में हुआ है। (PM मोदी ने मुक्तिनाथ मंदिर में विधिवत की पूजा-अर्चना, जानिए यहां की रोचक कहानी )

जिहादियों से खतरे की आशंका के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साये में लोग मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिये पहुंचे। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि देश भर में ऐसी किसी बड़ी घटना की रिपोर्ट नहीं है। हालांकि पूर्वी इराक में गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी के मारे जाने और पांच अन्य के घायल होने की सूचना है।

अमेरिका के वर्ष 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते से हटने की घोषणा के बाद ईरान एवं अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह चुनाव सम्पन्न हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश