1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फ्रांस का ऐलान, हमने अल-कायदा के बड़े आतंकी मूसा को मार गिराया है

फ्रांस का ऐलान, हमने अल-कायदा के बड़े आतंकी मूसा को मार गिराया है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2020 05:57 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 05:57 pm IST

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को कहा कि देश की सेना ने माली में अल-कायदा के उत्तरी अफ्रीका विंग के एक सैन्य नेता बाह अग मूसा को मार गिराया है।

France al Qaeda, France al Qaeda Mali, Bah ag Moussa, Bah ag Moussa al Qaeda, France al Qaeda Jihadi- India TV Hindi
फ्रांस साहेल क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने के लिए 2014 से विशेष सैन्य अभियान चला रहा है। Image Source : AP

पेरिस: फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को कहा कि देश की सेना ने माली में अल-कायदा के उत्तरी अफ्रीका विंग के एक सैन्य नेता बाह अग मूसा को मार गिराया है। पार्ली ने कहा, ‘यह आतंकवाद के विरुद्ध हमारी बड़ी सफलता है, जिसके तहत फ्रांस साहेल में अपने साथियों के साथ बढ़त हासिल किए हुए है। बाह अग मूसा को मालियान और अंतर्राष्ट्रीय बलों पर कई हमले करने का जिम्मेदार माना जाता है।’ बता दें कि इस जिहादी आतंकी संगठन ने माली और उससे लगे हुए देश बुर्किना फासो में सैकड़ों सैनिकों और आम नागरिकों को मौत के घाट उतारा है।

ट्रक पर सवार मूसा को सैनिकों ने मार गिराया

बता दें कि मूसा इलाके के सबसे बड़े जिहादी आतंकवादियों में से एक था। उसका नाम यूएस के द्वारा जारी किए गए आतंकियों की लिस्ट में भी था। मूसा को मंगलवार को फ्रांसीसी सैनिकों ने एक बड़े ऑपरेशन में मार गिराया। पिछले कुछ हफ्ते में फ्रांसीसी सैनिकों ने दर्जनों इस्लामी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है। ऐसा माना जाता है कि मूसा ने माली की सेना के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सैनिकों पर भी कई हमले किए थे। उसे मारने के लिए फ्रांस ने 15 फ्रेंच कमांडो और कई हेलिकॉप्टर्स की मदद ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूसा को मारने के लिए किए गए हमले में उसके ट्रक पर सवार सभी 5 लोग मारे गए।

माली में मौजूद है फ्रांस के 5100 सैनिक
माली में इस समय फ्रांस के 5100 सैनिक मौजूद हैं और उन्होंने पिछले कुछ सप्ताह से जिहादी आतंकियों की नाक में दम कर रखा है। फ्रांस में हुए आतंकी हमलों के बाद माली में फ्रांसीसी सेना की गतिविधियों में इजाफा देखने को मिला है और इस दौरान कई जिहादियो को विभिन्न ऑपरेशंस में मार गिराया गया है। हाल ही में फ्रांस ने माली में ही 50 से ज्यादा जिहादियों को मौत के घाट उतारा था। बता दें कि फ्रांस साहेल क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने के लिए 2014 से विशेष सैन्य अभियान चला रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश