1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया के एक गांव पर 300 बंदूकधारियों ने बोला धावा, 10 की मौत, कई घायल

नाइजीरिया के एक गांव पर 300 बंदूकधारियों ने बोला धावा, 10 की मौत, कई घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2019 06:44 am IST,  Updated : Jul 16, 2019 06:44 am IST

पुलिस ने बताया कि इस दौरान बंदूकधारियों ने 5 गाड़ियों और 4 मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया।

Gunmen kill 10 in revenge attack on Katsina village in Nigeria | AP Representational- India TV Hindi
Gunmen kill 10 in revenge attack on Katsina village in Nigeria | AP Representational

कानो (नाइजीरिया): नाइजीरिया के एक गांव में बदले की लड़ाई ने कम से कम 10 लोगों की जान ले ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के किरतावा नाम के एक गांव में करीब 300 बंदूकधारियों द्वारा बदले के इरादे से किए गए हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 5 लोग जख्मी भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इस दौरान बंदूकधारियों ने 5 गाड़ियों और 4 मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा वे गांव से कई गायों को भी भगाकर ले गए।

गांव में घुसते ही बरसाने लगे गोलियां

क्षेत्रीय पुलिस प्रवक्ता गैम्बो ईसाह ने एक बयान में कहा कि शनिवार को हमलावरों ने कतसीना राज्य के किरतावा गांव पर ‘धावा बोला’ और ग्रामीणों पर गोलियां बरसाने लगे। आपको बता दें कि नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी भी कतसीना राज्य के निवासी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर गांव से कई गाएं भी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया, ‘घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए।’ उन्होंने कहा कि हमलावरों ने पांच कारों और चार मोटसाइकिलों में आग लगा दी और कई गायें चुराकर साथ ले गए।

बदला लेने के लिए किया गया था हमला
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर सुरक्षाबलों के पहुंचते ही बंदूकधारियों ने उन पर और उनके सशस्त्र वाहन के टायर पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक सैनिक और एक अर्द्धसैनिक अधिकारी घायल हो गया, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने इससे पहले एक गांव पर हमला किया था, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की थी और इस बार का उनका हमला उसी कार्रवाई के जवाब में बदले की भावना से किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश