1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दो महाशक्तियों की भूल से निकला ISIS, टोनी ब्लेयर ने मांगी माफी

दो महाशक्तियों की भूल से निकला ISIS, टोनी ब्लेयर ने मांगी माफी

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 26, 2015 01:44 pm IST,  Updated : Oct 26, 2015 05:52 pm IST

लंदन: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने 12 साल बाद सार्वजनिक तौर पर इराक युद्ध के लिए माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि आईएसआईएस के जन्म के लिए कुछ हद तक

2002 में हुआ ISIS का उदय

जॉर्डन के अबु मुसाद अल-जरकावी ने 2002 में ही आईएसआईएस की नींव रख दी थी। एक साल बाद 2003 में इराक में अमेरिकी गठबंधन सेना के हमले के बाद जरकावी अलकायदा से जुड़ गया। 2006 में जरकावी की मौत के बाद अलकायदा ने इसे सहयोगी संगठन के तौर पर इस्लामिक स्टेट इन इराक (ISI) का नाम दिया। 2013 में  इस आतंकी संगठन में इराक के साथ सीरिया को भी शामिल कर लिया और इसका नाम आईएसआईएस हो गया।

आईएसआईएस नाम से इसका गठन अप्रैल 2013 में हुआ। आईएसआईएस का मुखिया अबु-बक्र-अल बगदादी है। शुरू में अलकायदा ने इसका समर्थन किया लेकिन बाद में अलकायदा इससे अलग हो गया। अब यह अलकायदा से भी ज्यादा मजबूत और क्रूर संगठन के तौर पर जाना जाता है। आईएसआईएस के सदस्यों की संख्या करीब 10,000 है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश