1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इबोला से पश्चिम अफ्रीका में 11 हजार से अधिक मौत : डब्ल्यूएचओ

इबोला से पश्चिम अफ्रीका में 11 हजार से अधिक मौत : डब्ल्यूएचओ

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2015 03:20 pm IST,  Updated : Jul 03, 2015 08:22 am IST

जेनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला बीमारी से 11,000 से अधिक मरीजों की मौत हुई। WHO ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इबोला वायरस के 27,514 मामले सामने

इबोला से 11 हजार से अधिक...- India TV Hindi
इबोला से 11 हजार से अधिक मौत:WHO

जेनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला बीमारी से 11,000 से अधिक मरीजों की मौत हुई। WHO ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इबोला वायरस के 27,514 मामले सामने आए, जिनमें से 11,200 की मौत हो गई। इबोला से सबसे अधिक मौत लाइबेरिया में हुई। वहां इस बीमारी से 4,806 लोगों की मौत हुई, जबकि देश में इस घातक बीमारी के 10,666 मामले सामने आए थे।

लाइबेरिया के बाद इस बीमारी से सबसे अधिक 3,932 लोगों की मौत सियरा लियोन में हुर्ह, जबकि वहां इस बीमारी के 13,119 मामले सामने आए थे। इसके बाद गिनी में इस बीमारी से सर्वाधिक 2,482 लोगों की जान गई, जबकि वहां इस बीमारी के 3,729 मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त माली, नाइजीरिया, सेनेगल, स्पेन, ब्रिटेन तथा अमेरिका में भी इबोला बीमारी के कुछ मामले सामने अए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

WHO