1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. एक जुलाई से आस्ट्रेलियाई वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं भारतीय नागरिक

एक जुलाई से आस्ट्रेलियाई वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं भारतीय नागरिक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2017 09:43 am IST,  Updated : Jun 19, 2017 09:43 am IST

आस्ट्रेलिया सरकार ने आज घोषणा की कि भारतीय नगारिक एक जुलाई से पर्यटक वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन दायर कर पाएंगे।

Indian citizens can apply online for australian visa from...- India TV Hindi
Indian citizens can apply online for australian visa from July 1

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया सरकार ने आज घोषणा की कि भारतीय नगारिक एक जुलाई से पर्यटक वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन दायर कर पाएंगे। आव्रजन एवं सीमा सुरक्षा के लिए आस्ट्रेलिया के सहायक मंत्री एलेक्स हॉके ने बताया कि पर्यटक वीजा के लिए आवेदन दायर करने का ऑनलाइन विकल्प भारतीय के अनुभव को और आसान बना देगा। (लंदन: मस्जिद से लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार वैन ने कुचला, 3 घायल)

एक आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा कि आस्टेलिया के एक पर्यटक स्थल के तौर पर लोकप्रिय होने के बाद से भारत में आस्ट्रेलियाई वीजा की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

वर्ष 2017 के शुरूआती चार माह में ही देश का आव्रजन एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने 65,000 से अधिक भारतीयों को पर्यटक वीजा प्रदान कर चुका है। एलेक्स हॉके ने कहा, पर्यटक वीजा आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक उल्लेखनीय वृद्धी है जिससे भारतीय आवेदकों को ऑस्ट्रेलिया में पर्यटक या कारोबारी पर्यटकों या जो परिवार एवं दोस्तों से मिलना चाहते हैं उन्हें मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश