1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया तट पर भारतीय जहाज हाइजैक, 11 क्रू मेंबर्स को बनाया बंधक

सोमालिया तट पर भारतीय जहाज हाइजैक, 11 क्रू मेंबर्स को बनाया बंधक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2017 04:13 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 04:13 pm IST

खबर आ रही है कि सोमालिया के समुद्री तट पर समुद्री लुटेरों की ओर से भारतीय वाणिज्यिक जहाज को हाईजैक कर लिया गया है। समाचार एजेंसी से जारी खबरों के मुताबिक सोमालिया के पूर्व एंटी

somalia- India TV Hindi
somalia

खबर आ रही है कि सोमालिया के समुद्री तट पर समुद्री लुटेरों की ओर से भारतीय वाणिज्यिक जहाज को हाईजैक कर लिया गया है। समाचार एजेंसी से जारी खबरों के मुताबिक सोमालिया के पूर्व एंटी पायरेसी ऑफिसर ने बताया कि डाकुओं ने ये अपहरण सोमालिया के समुद्री तट से किया। मीडिया खबरों के मुताबिक जहाज में 11 क्रू मेंबर सवार थे। घटना 1 अप्रैल की बताई जा रही है।

जहाज में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के मंडवी के हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बारे में जहाज के कैप्टन ने दुबई के अधिकारियों को बताया था। बताया जा रहा है कि सोमालियाई लुटेरों ने हथियारों के बल पर जहाज को किडनैप किया है। जहाज के कैप्टन ने सैटेलाइट फोन से जहाज मालिक को जानकारी देते हुए कहा कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षि‍त हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश