1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारत की आबादी 2022 तक चीन से ज्यादा होगी

भारत की आबादी 2022 तक चीन से ज्यादा होगी

 Written By: IANS
 Published : Jul 30, 2015 04:54 pm IST,  Updated : Jul 30, 2015 04:57 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: भारत 2022 तक आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देगा। इस दौरान दोनों देशों की आबादी अलग-अलग 1.4 अरब होगी और भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रपट

भारत की आबादी 2022 तक चीन...- India TV Hindi
भारत की आबादी 2022 तक चीन से ज्यादा होगी

संयुक्त राष्ट्र: भारत 2022 तक आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देगा। इस दौरान दोनों देशों की आबादी अलग-अलग 1.4 अरब होगी और भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रपट से यह जानकारी मिली है।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक रपट 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स : द 2015 रिविजन' के मुताबिक, "2030 तक भारत की आबादी बढ़ कर 1.5 अरब और 2050 तक 1.7 अरब होने का अनुमान है, जबकि 2030 तक चीन की आबादी स्थिर बनी रह सकती है, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है।"

संयुक्त राष्ट्र की इसी तरह की एक रपट दो साल पहले भी जारी की गई थी, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि दोनों देशों की आबादी 2028 तक अलग-अलग 1.45 अरब हो जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र इस तरह की रपट समय-समय पर जारी करता रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश