1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान में राष्ट्रपति चुनीव के लिए पंजीकरण शुरू

ईरान में राष्ट्रपति चुनीव के लिए पंजीकरण शुरू

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 11, 2017 01:57 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 01:57 pm IST

ईरान में 19 मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिये पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

iran begins registration for president choice- India TV Hindi
iran begins registration for president choice

तेहरान: ईरान में 19 मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिये पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि उम्मीदवार शनिवार तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद गार्जियन काउंसिल उनकी जांच कर 27 अप्रैल तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा करेगी।

ईरान के राष्ट्रपति एवं उदारवादी नेता हसन रूहानी अगले कार्यकाल के लिये चुनाव लड़ने योग्य हैं। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनी के करीबी इब्राहिम रायसी और पूर्व कट्टरपंथी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के करीबी सहयोगी हामिद बागेई ने भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

यह चुनाव वर्ष 2015 में दुनिया के ताकतवर देशों के साथ हुए परमाणु समझौते पर एक जनमत संग्रह के तौर पर देखे जाने की उम्मीद है। इस समझौते के तहत ईरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने के एवज में अपने यूरेनियम संवर्धन को रोकने पर सहमत हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश