1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'यदि सीरिया ने दोहराई गलती तो हम फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई'

'यदि सीरिया ने दोहराई गलती तो हम फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 11, 2017 01:12 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 01:12 pm IST

व्हाइट हाउस ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि यदि सीरिया ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करना जारी रखा तो अमेरिका उस पर और सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

सीन स्पाइस- India TV Hindi
सीन स्पाइस

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि यदि सीरिया ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करना जारी रखा तो अमेरिका उस पर और सैन्य कार्रवाई कर सकता है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइस के मुताबिक, "यदि सीरिया में एक बार फिर रासायनिक हमले किए गए तो हम आगे की कार्रवाई कर सकते हैं।"

गौरतलब है कि अमेरिका ने सीरिया द्वारा कथित रासायनिक हमले करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार को सीरिया पर 59 टॉमहॉक मिसाइलें दागी थीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस को बताया कि उनका सीरिया पर हमले की मंजूरी देने का फैसला अमेरिका के हित में है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।

सीरिया में मिसाइल हमले करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले ने ईरान के साथ तनाव बढ़ने का जोखिम पैदा कर दिया है। सीरिया में चल रहे मौजूदा संघर्ष में ईरान सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद का प्रबल समर्थक है। तेहरान ने शायरात एयरफील्ड पर किए गए मिसाइल हमले की निंदा की है और अधिकारियों ने परिणामों की आशंका जाहिर की है। यह तनाव वाशिंगटन के लिए एक चुनौती पेश करता है। वाशिंगटन खुद संघर्ष में उतरे बिना ही लंबे समय से असद के शासन और उसके ईरानी सहयोगियों से लड़ रहे विपक्षी समूहों को समर्थन देता आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश