1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने किया अपनी टीम का ऐलान, इन 18 खिलाड़ियों को मिली जगह

पाकिस्तान ने किया अपनी टीम का ऐलान, इन 18 खिलाड़ियों को मिली जगह

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 02, 2024 12:27 pm IST,  Updated : May 02, 2024 12:31 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। बताया जाता है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम बाद में घोषित की जाएगी।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तान ने किया अपनी टीम का ऐलान, इन 18 खिलाड़ियों को मिली जगह Image Source : GETTY

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 करीब है। इसके लिए सभी टीमें अपने अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं। बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम की घो​षणा कर दी गई है। हालांकि पाकिस्तान ने अपनी टीम टी20 विश्व कप के लिए नहीं बताई है, लेकिन उसने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। टीम में 18 खिलाड़ी चुने गए हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए बाद में आएगी। 

बाबर आजम कप्तान, इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2024 से पहले इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरों के लिए टीम की 18 मैंबर की टीम की घोषणा की। इस टीम के कप्तान बाबर आजम ही रहेंगे। उनके अलावा अबरार अहमद, आजम खान, हारिस रऊफ, सलमान अली आगा, मोहम्मद इरफान खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी को शामिल किया गया है। पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ 10 मई से 14 मई तक टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम 22 मई से इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। माना जा रहा है​ कि ये सीरीज टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर तैयारी के लिए होगी।  

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान T20I टीम : बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान नियाज, नसीम शाह, सईम अय्यूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान। 

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली की बादशाहत खत्म, अब ये खिलाड़ी निकला उनसे आगे

IPL Points Table का गणित गड़बड़ाया, इन टीमों के पास टॉप 4 में जाने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल