1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान ने लिया संसद और मकबरे में हुए आतंकी हमले का बदला, दी चेतावनी

ईरान ने लिया संसद और मकबरे में हुए आतंकी हमले का बदला, दी चेतावनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2017 12:49 pm IST,  Updated : Jun 19, 2017 12:49 pm IST

कुछ समय पहले ईरान की संसद और एक मकबरे पर हमले का जवाब देते हुए ईरान के रिवॉल्युशनरी गार्ड ने पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों को निशाना बनाकर मिसाइल दागे और यह चेतावनी दी कि ईरान में अगर इस तरह का कोई भी हमला हुआ तो वह माकूल जवाब देगा।

Iran has taken revenge for the terror attack in Parliament...- India TV Hindi
Iran has taken revenge for the terror attack in Parliament and the Tomb

तेहरान: कुछ समय पहले ईरान की संसद और एक मकबरे पर हमले का जवाब देते हुए ईरान के रिवॉल्युशनरी गार्ड ने पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों को निशाना बनाकर मिसाइल दागे और यह चेतावनी दी कि ईरान में अगर इस तरह का कोई भी हमला हुआ तो वह माकूल जवाब देगा। (जल्द ही परमाणु रिएक्टर निर्मित करने की सभी योजनाओं को बंद करेगा दक्षिण कोरिया)

ईरान का यह मिसाइल हमला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका नीत गठबंधन के हमले के बाद इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी भाग रहे हैं। गार्ड ने अपने वेबसाइट पर बयान दिया कि हमले में कई आतंकवादी मारे गये और उनके हथियारों को नष्ट कर दिया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी ईरना के हवाले से गार्ड ने बयान दिया, विद्रोही और दंडात्मक कदम का संदेश पूरी तरह स्पष्ट है। उसने कहा, अगर ईरान के नागरिकों के खिलाफ ऐसे बुरे और शैतानी कदमों को दोहराया गया तो क्रांतिकारी गुस्सा और बदले की ज्वाला दोषियों को भस्म कर देगी और अपराधियों को जहन्नुम भेज देगी।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ईरान की संसद में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। कुछ स्थानीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि तेहरान के संसदीय परिसर में इकलौता बंदूकधारी था, जबकि कुछ अन्य खबरों में कहा गया कि भीतर तीन सशस्त्र लोग थे जिनके पास राइफल और पिस्तौल थी। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक आज एक सशस्त्र व्यक्ति ईरान के क्रांतिकारी संस्थापक रूहुल्लाह खोमैनी के मकबरे के भीतर घुस गया और उसने कई लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश