1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस्लामिक कट्टरपंथी आईएसआईएस ने कहा बंद करो कबूतरबाज़ी या खाओ कोड़े

इस्लामिक कट्टरपंथी आईएसआईएस ने कहा बंद करो कबूतरबाज़ी या खाओ कोड़े

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2015 05:19 pm IST,  Updated : Jun 02, 2015 05:29 pm IST

सीरिया और इराक़ में इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ रहे जिहादियों ने एक फ़रमान जारी कर कबूतर पालने पर पाबंदी लगा दी है और इसका पालन न करने पर कोड़े पड़ सकते हैं। इनका का

आईएसआईएस ने कहा बंद...- India TV Hindi
आईएसआईएस ने कहा बंद करो कबूतरबाज़ी या खाओ कोड़े

सीरिया और इराक़ में इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ रहे जिहादियों ने एक फ़रमान जारी कर कबूतर पालने पर पाबंदी लगा दी है और इसका पालन न करने पर कोड़े पड़ सकते हैं। इनका का कहना है कि जब कबूतर उड़ते हैं तो उनके गुप्तांग दिखते हैं जो इस्लाम के ख़िलाफ़ है।

जिहादियो ने कबूतरबाज़ी के शौक़ीनों को ये शौक़ छोड़ने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया है और ऐसा न करने पर सार्वजनिक रुप से कोड़े मारे जाएंगे।

कबूतरबाज़ी को लेकर जिहादियों ने ये पहली बार फ़रमान जारी नहीं किया है। इसके पहले इस साल जिहादियों ने इराक़ के पूर्वी दियाला में कबूतरबाज़ी के शौक़ीन 15 लड़कों को गिरफ्तार किया था और तीन को तो मौत के घाट भी उतार दिया था। उनका तर्क था कि कबूतरबाज़ी से अल्लाह की इबादत करने का वक़्त बरबाद होता है।  

बाक़ी लड़कों के परिजनों को एक लाख बीस हज़ार रुपय जुर्माना देकर अपने बच्चों को छुड़वाना पड़ा।

मध्य एशिया में कबूतरबाज़ी एक आम शौक़ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश