1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गिरफ्त में आया दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी बगदादी

गिरफ्त में आया दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी बगदादी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 19, 2017 03:10 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 03:10 pm IST

ISIS के सरगना अबु बकर अल बगदादी के पकड़े जाने की खबरें सामने आ रही हैं। बगदादी को सीरिया और रूस की फोर्स ने पकड़ा है।

isis chief al baghdadi arressted- India TV Hindi
isis chief al baghdadi arressted

ISIS के सरगना अबु बकर अल बगदादी के पकड़े जाने की खबरें सामने आ रही हैं। बगदादी को सीरिया और रूस की फोर्स ने पकड़ा है। यूरोपियन डिपार्टमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड इनफॉर्मेशन (डीईएसआई) ने बताया है कि उनको बगदादी के पकड़े जाने की खुफिया जानकारी मिली है। यूरोपीय सुरक्षा और सूचना विभाग के महासचिव के सूचना कार्यालय ने बताया है कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली है कि अल-बगदादी को सीरियाई और रूसी संयुक्त सेनाओं ने गिरफ्तार कर लिया था। अल-बगदादी को सीरिया में गिरफ्तारी की बात से इनकार करते हुए रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्हें उनकी गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सरगना अबु बाकर अल बगदादी मोसुल छोड़कर भाग गया था। अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने कहा था कि इस महीने की शुरुआत में इराकी सेना द्वारा शहर पर कब्जा करने से पहले ही बगदादी मोसुल से भाग गया। इराकी सेना धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। शहर में ब उनका सामना आईएस के कुछ स्थानीय कमांडरों से हो रहा है, जिन्हें शहर में अकेला छोड़कर बगदादी भाग गया है।

हालांकि रूस के विदेश मंत्रालय ने बगदादी के पकड़े जाने की किसी भी सूचना से इंकार किया है। मंत्रालय ने कहा है कि उनको इस बारे में न कोई जानकारी मिली है, और न ही कोई स्पष्टीकरण मिला है। वहीं, डीईएसआई के अधिकारी का कहना है कि अगले जिनेवा सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस सूचना का इस्तेमाल अमेरिका की विश्वसनीयता को कम करने के लिए कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें कौन है बगदादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश