1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: ISIS के इन दो मासूम बच्चों ने ''दुश्मनों'' के बीच घुसकर ख़ुद को यूं उड़ाया

VIDEO: ISIS के इन दो मासूम बच्चों ने ''दुश्मनों'' के बीच घुसकर ख़ुद को यूं उड़ाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 15, 2017 12:51 pm IST,  Updated : Feb 15, 2017 12:54 pm IST

ISIS ने एक दिल दहलाने वाला वीडियो जारी किया है जिसमें दो बच्चे दुशमनों के बीच जाकर ख़ुद को उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में दो मासूम बच्चे एक टीले पर झुकते नज़र

Suicide bomber- India TV Hindi
Suicide bomber

ISIS ने एक दिल दहलाने वाला वीडियो जारी किया है जिसमें दो बच्चे दुशमनों के बीच जाकर ख़ुद को उड़ाते दिख रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में दो मासूम बच्चे एक टीले पर झुकते नज़र आते हैं। इन्होंने युद्ध कवच पहल रखे हैं और उनके हाथों में रायफल है। वे दोनों कैमरे की तरफ देखकर कुछ बोलते हैं मानों मरने की तैयारी कर रहे हों। 

इसके बाद दोनों रायफल में गोली भरते हैं और फिर एक मुस्कुराता हुआ कार में दाख़िल हो जाता है जो विस्फोटकों से लदी हुई है। उसके चेहरे पर मुस्कुराहट है। 

वीडियो में फिर दूसरा बच्चा दिखता है जिसके जूते में विस्फोटक बंधे हैं। बाद में ऊपर से लिए शॉट में दोनों की कार भीड़ वाले इलाक़े से गुज़रती हुए दुश्मन के ठिकाने की तरफ बढ़ती दिखती है और फिर धमाका होता है।

ISIS नेपहली बार हमले के लिए आत्मघाती दस्ते में बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया है। इसके पहले भी उसने अगस्त में किरकुट में एक बच्चे का इस्तेमाल किया था। इस बच्चे ने दावा किया था कि उसका ISIS ने अपहरण किया था और उसकी कमर में विस्फोटक बांध दिया था। इराक़ी सेना ने बच्चे के शरीर से विस्फोटक हटा दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश