1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस्राइल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज का 93 वर्ष की आयु में निधन

इस्राइल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज का 93 वर्ष की आयु में निधन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 28, 2016 11:55 am IST,  Updated : Sep 28, 2016 11:55 am IST

यरूशलम: नोबेल पुरस्कार विजेता इस्राइल के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने अपने देश के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त किया था। इस्राइल की

शिमोन पेरेज- India TV Hindi
शिमोन पेरेज

यरूशलम: नोबेल पुरस्कार विजेता इस्राइल के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने अपने देश के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त किया था। इस्राइल की समाचार वेबसाइट वाईनेट ने आज सुबह उनके निधन की जानकारी दी। दो हफ्ते पहले उन्हें पक्षाघात हुआ था जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई।

उनका राजनीतिक करियर सात दशक लंबा रहा। उनके नाम कई उपलब्धियां रही हैं मसलन 1950 के दशक में देश के लिए परमाणु शस्त्रागार तैयार करना, लेबनान से अपने सैन्य बल को हटाना और 1980 में तीन अंकों की महंगाई दर से अर्थव्यवस्था को बाहर निकालना। इसके अलावा 1990 में संशय से ग्रस्त देश को फलस्तीन के साथ शांति वार्ता की राह पर बढ़ाना उनकी सबसे महत्पवूर्ण उपलब्धि रही। इस्राइल-फलस्तीन के बीच शांति समझौता कराने के लिए उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश