1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ISIS आतंकियों की गोलीबारी में मारी गई ‘एंजलीना जोली’

ISIS आतंकियों की गोलीबारी में मारी गई ‘एंजलीना जोली’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 09, 2016 08:35 am IST,  Updated : Sep 09, 2016 08:35 am IST

आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ बिना डरे लड़ती हुई कुर्दिस्तान की महिला योद्धा को आतंकियों ने बेरहमी से मार डाला।

Angelina jolie kurdistan- India TV Hindi
Angelina jolie kurdistan

अलेप्पो: आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ बिना डरे लड़ती हुई कुर्दिस्तान की महिला योद्धा को आतंकियों ने बेरहमी से मार डाला। 22 साल की यह लड़की, आसिया रमजान अंतर, जो दिखने में हॉलीवुड की एक्ट्रेस एंजलीना जोली की तरह थी सीरिया में आईएसआईएस आतंकियों के खिलाफ लड़ते हुए मारी गईं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है।

आसिया कुर्दिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ने वाली उस बिग्रेड की सिपाही थी, जो मेकअप करके लिपस्टिक लगाकर मैदान-ए-जंग में जाती हैं। आईएस के ल़डाके इन लड़कियों से भागते हैं, क्योंकि वह ऐसा सोचते हैं कि लड़कियों के हाथों मारे गए तो नर्क में जाना पड़ेगा।

सीरिया में आईएस के खिलाफ लड़ते हुए बारूद के शोलों में आसिया के परखच्चे उड़ गए। दुनिया भर के अखबारों औऱ वेबसाइट में उसकी मौत की हेडलाइन बनी है। सिर्फ 22 साल की इस कुर्द लड़की ने कुर्दिस्तान की आजादी के लिए 2 साल पहले हथियार उठाया था। आसिया कुर्द आंदोलन के वूमंस प्रोटेक्शन यूनिट की प्रमुख कमांडरों में थी।

कुर्दिस्तान की महिला लड़ाकों के बारे में ये मशहूर है कि वो लिपिस्टक, नेलपेंट, मेकअप करके लड़ाई के मोर्चे पर जाती हैं। इसकी सोच ये है कि वो चाहती हैं कि जब वो मरें तब भी खूबसूरत दिखती रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश