1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तटरक्षक बलों ने दी जानकारी, लीबिया तट से बचाए गए 970 प्रवासी

तटरक्षक बलों ने दी जानकारी, लीबिया तट से बचाए गए 970 प्रवासी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 03, 2017 12:01 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 12:01 pm IST

रोम: लीबिया के तट के पास से करीब 970 प्रवासियों को बचाया गया है। यह जानकारी इटली के तटरक्षक बलों ने दी है। यह घटना एक ऐसे समय पर हुई है, जब भूमध्य सागर पार

italy- India TV Hindi
italy

रोम: लीबिया के तट के पास से करीब 970 प्रवासियों को बचाया गया है। यह जानकारी इटली के तटरक्षक बलों ने दी है। यह घटना एक ऐसे समय पर हुई है, जब भूमध्य सागर पार करके यूरोप जाने का प्रयास करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, कल पहुंचने वाले लोगों से पहले इस साल अभी तक करीब 13,400 लोग इटली के तट पर पहुंच चुके हैं। यह संख्या वर्ष 2015 और 2016 की तुलना में 50 से 70 प्रतिशत अधिक है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यूरोप जाने के प्रयास के दौरान भीषण सर्दी में लीबिया पार करते समय जनवरी एवं फरवरी में 440 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है या वे लापता हो गये हैं। इस अवधि में समुद्र बहुत खतरनाक हो जाता है।

कल बचाये गये प्रवासी रबड़ की चार छोटी नावों, लकड़ी की एक नाव और एक बड़ी नाव में सवार थे। इटली के तटरक्षक बलों ने बताया कि यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रंटेक्स के तहत नार्वे के पोत के साथ समन्वय करके इन प्रवासियों को बचाया गया। इस बचाव अभियान में मानवीय सहायता पहुंचाने वाले दो पोतों पर एसओएस मेडिटरेनियन सहायता समूह, डॉक्टर्स विदआउट बॉडर्स और स्पेन के प्रोएक्टिवा ओपन आम्र्स समूह के लोग सवार थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश