1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जासूस मामले में बोला न्यूजीलैंड, हमें अपने देश में रूसी जासूस नहीं मिल रहे, जब मिलेंगे तो निकाल देंगे

जासूस मामले में बोला न्यूजीलैंड, हमें अपने देश में रूसी जासूस नहीं मिल रहे, जब मिलेंगे तो निकाल देंगे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 27, 2018 01:16 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 01:16 pm IST

न्यूजीलैंड ने आज कहा कि ब्रिटेन में एक पूर्व जासूस को कथित तौर पर जहर देने के मामले में जवाबी कार्रवाई करते हुए वह रूसी जासूसों को देश से निकालना चाहता है लेकिन उसे अपने देश में कोई रूसी जासूस मिल ही नहीं रहा।

जेसिंडा आर्डर्न
 - India TV Hindi
जेसिंडा आर्डर्न  

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड ने आज कहा कि ब्रिटेन में एक पूर्व जासूस को कथित तौर पर जहर देने के मामले में जवाबी कार्रवाई करते हुए वह रूसी जासूसों को देश से निकालना चाहता है लेकिन उसे अपने देश में कोई रूसी जासूस मिल ही नहीं रहा। पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर सैल्सबरी में हुए नर्व एजेंट हमले के विरोध में अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और विभिन्न यूरोपीय देशों ने कई रूसी राजनिकों को निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं। (रूस की अमेरिका सहित देशों को धमकी, राजनयिकों के निष्कासन का देगा कड़ा जवाब )

ब्रिटेन का उपनिवेश रह चुका और लंदन के करीबी सहयोगी माने जाने वाले न्यूजीलैंड ने सैद्धांतिक समर्थन की पेशकश की, लेकिन स्वीकार किया कि देश में रूसी जासूसों की गतिविधियां नहीं के बराबर हैं। इसका मतलब यह हुआ कि वह इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने सरकारी रेडियो को बताया, ‘‘हमने न्यूजीलैंड में जांच की है। हमारे यहां रूस के अघोषित खुफिया अधिकारी नहीं हैं। यदि हमें मिलेंगे तो हम उन्हें निष्कासित कर देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब कई अंतरराष्ट्रीय हित हों तो क्या मुझे हैरत होती है कि न्यूजीलैंड उनकी सूची में शीर्ष पर नहीं है? वास्तव में, नहीं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यूजीलैंड इस बात की समीक्षा करता रहेगा कि सैल्सबरी में हुए हमले के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन करने के लिए और क्या कार्रवाई की जा सकती है। रूस ने पूर्व जासूस पर हुए हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश