1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको में सड़क दुर्घटना में 9 मरे

मेक्सिको में सड़क दुर्घटना में 9 मरे

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 11:05 am IST,  Updated : May 15, 2015 11:05 am IST

मेक्सिको: मेक्सिको के उत्तर-पूर्वी राज्य टामॉलिपास में एक राजमार्ग पर बस और ट्रैक्टर-टॉली के बीच हुई टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अटार्नी

मेक्सिको में सड़क...- India TV Hindi
मेक्सिको में सड़क दुर्घटना में 9 मरे

मेक्सिको: मेक्सिको के उत्तर-पूर्वी राज्य टामॉलिपास में एक राजमार्ग पर बस और ट्रैक्टर-टॉली के बीच हुई टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अटार्नी जनरल के कार्यालय ने घटना की जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि इनवामेक्स असेंबली प्लांट के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस और अनाज से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गुरुवार को रेनोसा-माटामोरोस राजमार्ग पर टकरा गई।

अभी तक मृतकों में से सिर्फ पांच की पहचान हो पाई है।

एजी कार्यालय ने यह भी बताया कि घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है, हालांकि 18-20 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ट्रक का चालक डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा की लेन में आ गया, जिससे बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश