1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको सिटी में फोटो पत्रकार की हत्या

मेक्सिको सिटी में फोटो पत्रकार की हत्या

 Written By: PTI
 Published : Aug 02, 2015 02:20 pm IST,  Updated : Aug 02, 2015 02:20 pm IST

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको सिटी में एक अपार्टमेंट में पांच लोगों के शव मिले हैं जिनमें एक फोटो पत्रकार का शव भी है। इन लोगों की हत्या की गई है। मेक्सिको की एक खोजी पत्रिका प्रोसेसो

मेक्सिको सिटी में...- India TV Hindi
मेक्सिको सिटी में फोटो पत्रकार की हत्या

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको सिटी में एक अपार्टमेंट में पांच लोगों के शव मिले हैं जिनमें एक फोटो पत्रकार का शव भी है। इन लोगों की हत्या की गई है।

मेक्सिको की एक खोजी पत्रिका प्रोसेसो ने बताया है कि फोटो पत्रकार रूबेन एस्पिनोसा शुक्रवार से लापता थे और कल दोपहर उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी पहचान की। उनके शरीर पर दो जगह गोली लगने के निशान थे।

प्रोसेसो के अनुसार, एस्पिनोजा अन्य मीडिया से भी जुड़े थे और हाल में वह खाड़ी तट के राज्य वेराक्रूज में आत्मनिर्वासन में चले गए थे, जहां उन्हें उनकी जान को खतरा महसूस होता था।

अन्य पीडि़तों की पहचान नहीं हो पाई। वेराक्रूज पत्रकारों के लिए बहुत खतरनाक राज्य रहा है। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनी समिति ने जनवरी में इस बात की पुष्टि की थी कि काम के कारण 2011 से चार पत्रकारों की हत्या कर दी गई। समिति कम से कम छह अन्य की मौत की जांच कर रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश