1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जहाज से तेल के रिसाव और दर्जनों डॉल्फिंस की मौत पर मॉरीशस में भारी विरोध प्रदर्शन

जहाज से तेल के रिसाव और दर्जनों डॉल्फिंस की मौत पर मॉरीशस में भारी विरोध प्रदर्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 05:53 pm IST

हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश मॉरीशस में एक जहाज से होने वाले तेल रिसाव के चलते उपजे संकट को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Mauritius, Mauritius Protest, Mauritius Oil Spill, Mauritius Oil Leak, Mauritius Dolphins- India TV Hindi
मॉरीशस में एक जहाज से होने वाले तेल रिसाव के चलते उपजे संकट को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। Image Source : AP

जोहानिसबर्ग: हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश मॉरीशस में एक जहाज से होने वाले तेल रिसाव के चलते उपजे संकट को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राजधानी पोर्ट लुई में हॉर्न बजाकर और ड्रम पीटकर सैकड़ों लोगों ने जापानी जहाज से तेल रिसाव से निपटने के सरकार के तौर-तरीके एंव हाल के दिनों में दर्जनों डॉल्फिंस की मौत होने को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने अपने देश का झंडा लहराया और ‘आपको शर्म नहीं है’ के नारे लगाए।

एक हजार टन तेल हुआ लीक

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले तेल से भरा हुआ जापानी जहाज प्रवाल भित्ति से टकरा गया था और उसमें दरार आ गई थी। उससे पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील समुद्री क्षेत्र में करीब 1000 टन ईंधन तेल का रिसाव हुआ। इस विषय पर हजारों लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना था। हिंद महासागर का यह क्षेत्र काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर है और इस रिसाव से कोरोना वायरस महामारी से पहले से ही प्रभावित इस क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ गई थीं।

39 डॉल्फिंस की हुई मौत
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि इसके चलते कम से कम 39 डॉल्फिंस मर गईं और बहकर तट पर आ गईं, लेकिन उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया। कुछ विशेषज्ञों को डर है कि ईंधन के रसायन इसकी वजह हो सकते हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों के सवाल हैं कि जहाज भटककर मीलों दूर कैसे आ गया। वैसे उसके कप्तान और प्रथम अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया ओर उनके पर ‘सुरक्षित नौवहन को खतरे में डालने’ का आरोप लगा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश