1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सेल्फी ने ली 17 वर्षीय युवती की जान

सेल्फी ने ली 17 वर्षीय युवती की जान

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2015 10:34 pm IST,  Updated : May 15, 2015 10:34 pm IST

नई दिल्ली: सेल्फी लेने की चाहत तो आजकल हर किसी को है और कुछ लोग तो ऐसे भी है जो इसके लिए किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार है। ऐसे ही पागलपन

सेल्फी ने ली 17 वर्षीय...- India TV Hindi
सेल्फी ने ली 17 वर्षीय युवती की जान

नई दिल्ली: सेल्फी लेने की चाहत तो आजकल हर किसी को है और कुछ लोग तो ऐसे भी है जो इसके लिए किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार है। ऐसे ही पागलपन की शिकार हुई रोमानिया की एक युवती जिसने अपनी जान ही गवा दी।

‘मेल ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक अन्ना उर्सू नाम की एक 17 वर्षीय लड़की रोमानिया के लासी शहर में सेल्फी के चक्कर में ट्रेन की छत पर जा पहुंची इस बात से बे खबर कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है।

ट्रेन के पास से गुजर रहे एक शख्स ने उसे चेतावनी भी दी पर उसके कानों में जूं तक नहीं रेंगी। आखिर में वहीं हुआ जिसका डर था। अन्ना पोज़ दे ही रही थी कि उसकी टांग ऊपर से जा रही 27000 वोल्ट के करंट के हाई वोल्टेज तार के विद्युतीय क्षेत्र को छू गई। सेंकेंड भर से भी कम वक्त में लड़की का शरीर आग में झुलस गया वहीं पास में खड़ी उसकी दोस्त इस झटके की वजह से दूर जाकर गिर पड़ी।

एक व्यक्ति ने ये देख अन्ना के शरीर पर लगी आग को पहले तो बुझाया फिर उसे पास के अस्पताल में दाखिल कराया। लेकिन 50 प्रतीशत से ज्यादा शरीर जल जाने के कारण वो बच नहीं पाई।

वहीं उसकी दोस्त अभी भी अस्पताल में भर्ती है। लडक़ी ने पुलिस को बताया कि वे अल्टिमेट सेल्फी लेने के लिए वहां गई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश