1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया सेना ने 150 आतंकवादी को किया ढेर

सीरिया सेना ने 150 आतंकवादी को किया ढेर

 Written By: IANS
 Published : Aug 06, 2016 11:02 am IST,  Updated : Aug 06, 2016 03:32 pm IST

दमिश्क: सीरिया के दीर अल-जौर प्रांत में सीरियाई सेना ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक हमले को नाकाम कर कम से कम 150 आतंकवादियों को मार गिराया। दीर अल-जौर के ग्रामीण इलाके ताल ब्रुक में

Syria- India TV Hindi
Syria

दमिश्क: सीरिया के दीर अल-जौर प्रांत में सीरियाई सेना ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक हमले को नाकाम कर कम से कम 150 आतंकवादियों को मार गिराया।

दीर अल-जौर के ग्रामीण इलाके ताल ब्रुक में सेना ने सैन्य ठिकानों पर आईएस के हमलों का मुकाबला किया।

दीर-अल जौर के अधिकांश ग्रामीण इलाकों पर आईएस का नियंत्रण है। केवल इस शहर पर आईएस का नियंत्रण नहीं है और यह अब भी सरकार के नियंत्रण में है, जिसे आईएस ने चारों तरफ से घेर रखा है और सरकारी ठिकानों पर बार-बार हमले करते हैं।

रूसी विमान समय-समय पर इस शहर के लोगों के लिए सहायता सामग्री तथा खाने का सामान गिराते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश