1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र: सुरक्षा चौकी में आतंकवादी हमले, 8 पुलिसकर्मियों की मौत

मिस्र: सुरक्षा चौकी में आतंकवादी हमले, 8 पुलिसकर्मियों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 17, 2017 12:15 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 12:15 pm IST

काहिरा: दक्षिण पश्चिम मिस्र में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों के नृशंस हमले में कम से कम आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। मिस्र में सुरक्षा कर्मियों को

terrorist attack in security checkpost 8 policemen dead- India TV Hindi
terrorist attack in security checkpost 8 policemen dead

काहिरा: दक्षिण पश्चिम मिस्र में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों के नृशंस हमले में कम से कम आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। मिस्र में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाकर हाल में कई हमले किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि मिस्र में खरगा शहर से 70 किलोमीटर दूर अल वादी अल गदीद गवर्नरेट में अल नक़ब की एक सुरक्षा चौकी पर कल रात हमला हुआ। इसके बाद सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो हमलावर मारे गए।

इसमें कहा गया है कि बलों ने हमले के बाद बचकर भागने में सफल रहे बाकी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मंत्रालय ने बताया कि हमले में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मिस्र में जनवरी 2011 की क्रांति में पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों ने कई हिंसक हमले किए हैं। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के शासन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के बाद सेना ने वर्ष 2013 में उन्हें अपदस्थ कर दिया था। इसके बाद से पुलिस एवं सेना को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में तेजी आई है। हालांकि अधिकतर हमले सिनाई प्रायद्वीप के उत्तर में हुए हैं लेकिन राजधानी काहिरा समेत देश के अन्य हिस्सों में भी हमले हुए हैं। सिनाई में एक पुलिस चौकी पर पिछले सप्ताह हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने ली है। इस हमले में आठ लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश