1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस साल बेरोजगारों की संख्या में 25 लाख का होगा इजाफा, आईएलओ की चौंकाने वाली रिपोर्ट

इस साल बेरोजगारों की संख्या में 25 लाख का होगा इजाफा, आईएलओ की चौंकाने वाली रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2020 06:34 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 06:34 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस साल बेरोजगारों की संख्या लगभग 25 लाख बढ़ जाएगी।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

जेनेवा: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस साल बेरोजगारों की संख्या लगभग 25 लाख बढ़ जाएगी। सोमवार को जारी हुई 'वल्र्ड इंप्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक (डब्ल्यूईएसओ) : ट्रेंड्स 2020' रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में लगभग आधा अरब लोगों के पास अपेक्षित वैतनिक काम नहीं हैं, या कह सकते हैं उन्हें पर्याप्त रूप से वैतनिक काम नहीं मिल पा रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोजगार और सामाजिक रुझान पर आईएलओ की रिपोर्ट बताती है कि बढ़ती बेरोजगारी और असमानता के जारी रहने के साथ सही काम की कमी के कारण लोगों को अपने काम के माध्यम से बेहतर जीवन जीना और मुश्किल हो गया है।

वेसो के अनुसार, दुनियाभर में बेरोजगार माने गए 18.8 करोड़ लोगों में 16.5 करोड़ लोगों के पास अपर्याप्त वैतनिक कार्य हैं और 12 करोड़ लोगों ने या तो सक्रियता से काम ढूंढ़ना छोड़ दिया है या श्रम बाजार तक उनकी पहुंच नहीं है।

आईएलओ के महानिदेशक गाय रायडर ने यहां संयुक्त राष्ट्र समाचार सम्मेलन में कहा कि दुनियाभर में अधिकतर लोगों के लिए जीविकोपार्जन का स्रोत अभी भी श्रम बाजार और श्रम गतिविधि बना हुआ है, लेकिन दुनियाभर में वैतनिक काम, प्रकार और काम की समानता और उनके पारिश्रमिक को देखते हुए श्रम बाजार का आउटकम बहुत असमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश