1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारत के मुहल्लों और गांवों से भी कम आबादी रहती है इन देशों में

भारत के मुहल्लों और गांवों से भी कम आबादी रहती है इन देशों में

 Written By: PRAVEEN DWIVEDI
 Published : Nov 02, 2015 08:29 am IST,  Updated : Nov 02, 2015 10:03 am IST

नई दिल्ली: भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश में जहां अकेले एक संयुक्त परिवार में ही 50 से 100 लोग एक छत के नीचे रहते हैं वहीं दुनियां में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां

27 लोगों में बसा देश, इन...- India TV Hindi
27 लोगों में बसा देश, इन देशों की आबादी भी सिर्फ हजारों में

नई दिल्ली: भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश में जहां अकेले एक संयुक्त परिवार में ही 50 से 100 लोग एक छत के नीचे रहते हैं वहीं दुनियां में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां की कुल आबादी को आप अपनी उंगलियों पर गिन सकते हैं। आपको जानकर यकीनन हैरानी हुई होगी, लेकिन बात सोलह आने सच है। इंग्लैंड के पास सीलैंड नाम का एक ऐसा देश है जहां राजा से लेकर प्रजा तक कुल 27 लोग ही रहते हैं।

कहां है यह विरला देश-

यह छोटा देश इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है। इस देश का नाम सीलैंड है। दरअसल यह देश द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाए गए समुद्री किले पर स्थित है, जो अब खंडहर होने की कगार पर है। इस जगह पर अलग अलग लोगों का कब्जा रहा है। लेकिन साल 2012 में रॉय बेट्स नामक एक व्यक्ति ने खुद को यहां का प्रिंस घोषित कर दिया था। उसके बाद से वंश परंपरा के तहत अब उसका बेटा यहां शासन कर रहा है। इतनी कम आबादी वाले देश को माइक्रो नेशन कहा जाता है। माइक्रो नेशन उन देशों को कहते हैं जिसको अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली होती है।

कैसे चलता है देश, कितना है क्षेत्रफल-

अगर इस देश के क्षेत्रफल की बात की जाए तो यह कुल 250 मीटर के दायरे में फैला है। कुछ लोग इस रफ फोर्ट के नाम से भी जानते हैं। वहीं इस देश की अर्थव्यवस्था डोनेशन के जरिए पटरी पर चलती है, ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पर आजीविका को कोई भी साधन मौजूद नहीं है। जब इस देश के बारे में इंटरनेट के जरिए जानकारी मिली तो काफी सारे लोगों ने आर्थिक मदद दी। वहीं अब टूरिस्ट भी इस देश की सैर में दिलचस्पी दिखाने लगे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें इससे पहले वेटिकन सिटी था सबसे छोटा देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश