1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. खाड़ी देशों में तनाव के बीच तुर्की के मंत्री करेंगे कतर का दौरा

खाड़ी देशों में तनाव के बीच तुर्की के मंत्री करेंगे कतर का दौरा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2017 11:32 am IST,  Updated : Jun 15, 2017 11:32 am IST

खाड़ी देशों में क्षेत्रीय तनाव के बीच तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू और अर्थव्यवस्था मंत्री निहात जेबेकसी कतर का दौरा करेंगे। स

Turkish minister will visit Qatar in tension between Gulf...- India TV Hindi
Turkish minister will visit Qatar in tension between Gulf countries

अंकारा: खाड़ी देशों में क्षेत्रीय तनाव के बीच तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू और अर्थव्यवस्था मंत्री निहात जेबेकसी कतर का दौरा करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जेबेकसी के हवाले से बताया, "हम रमजान के दौरान कतर पर लगे प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करते। हम कतर की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार हैं।" (मोगादिशू के रेस्तरां में आत्मघाती हमला, 8 लोगों की मौत)

उन्होंने कहा, "कतर के हमारे भाइयों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।"अर्थव्यवस्था मंत्री के मुताबिक, इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष मिलकर काम करेंगे। तुर्की के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कावुसोग्लू कतर के अपने समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कई अरब देशों ने कतर पर आतंकवाद को सहयोग देने का आरोप लगाते हुए उससे अपने राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे। सऊदी अरब ने कतर के साथ जमीन, वायु और समुद्री संपर्क भी समाप्त कर दिए हैं। सोमवार को बहरीन ने कतर के साथ संबंध तोड़ने की जानकारी दी। इसके साथ ही बहरीन ने कतर पर अपने आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करने का भी आरोप लगाया है। सऊदी अरब से जारी एक बयान में कहा गया कि उन्होंने देश के साम्राज्य को बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

बहरीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह कतर की राजधानी दोहा से 48 घंटे के अंदर अपने राजनयिक मिशन को वापस बुला रहा है और इसी अवधि में कतर के सभी राजनयिकों को बहरीन छोड़ देना चाहिए। मंत्रालय ने बयान में कहा, कतर के सभी नागरिक दो हफ्तों में बहरीन छोड़ दें और दोनों के बीच हवाई और समुद्री यातायात बाधित रहेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश