1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण सूडान: संयुक्त राष्ट्र ने 5 भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

दक्षिण सूडान: संयुक्त राष्ट्र ने 5 भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2019 03:00 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 03:00 pm IST

शुक्रवार को पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व निकाय के मिशन में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

united nation flag- India TV Hindi
united nation flag

शुक्रवार को पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व निकाय के मिशन में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिन महिला पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है उनमें चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर रीना यादव, महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी गोपिका जहांगीरदार, गृह मंत्रालय में डीएसपी भारती सामंत्रे, गृह मंत्रालय में इंस्पेक्टर रागिनी कुमारी और राजस्थान पुलिस में एएसपी कमल शेखावत शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण सूडान के जुबा में संयुक्त राष्ट्र मिशन में एक पदक परेड में संयुक्त राष्ट्र पदक प्राप्त किया।

संयुक्त राष्ट्र ने संघर्षरत दक्षिण सूडान में नागरिकों की रक्षा करने के उसके आदेश को बरकरार रखने के लिए इन महिला अधिकारियों को सम्मानित किया। गृह मंत्रालय के मुताबिक महिला अधिकारी सामुदायिक पुलिसिंग, प्रशासनिक, परिचालन कर्तव्यों और स्थानीय अधिकारियों के क्षमता निर्माण में लगी हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश