1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गीजा के पिरामिड पर ‘गंदी’ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचा अमेरिकी गिरफ्तार, मिली यह सजा

गीजा के पिरामिड पर ‘गंदी’ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचा अमेरिकी गिरफ्तार, मिली यह सजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2019 08:20 am IST,  Updated : Jul 16, 2019 08:20 am IST

मिस्र के गीजा के पिरामडों के सामने खुद की नंगी फोटो लेने की कोशिश करने वाले अमेरिकी शख्स को मिस्र के अधिकारियों ने रिहा कर दिया है।

US tourist arrested and released over obscene photo shoot at Pyramids | Pixabay Representational- India TV Hindi
US tourist arrested and released over obscene photo shoot at Pyramids | Pixabay Representational

काहिरा: मिस्र के गीजा के पिरामडों के सामने खुद की नंगी फोटो लेने की कोशिश करने वाले अमेरिकी शख्स को मिस्र के अधिकारियों ने रिहा कर दिया है। इस शख्स को शनिवार को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह पिरामिड परिसर के अंदर खुद की ही नंगी तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे अपनी पैंट उतारने से पहले ही हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि पिरामिड परिसर में गीजा का महान पिरामिड, खफरे का पिरामिड और मेनक्योर का पिरामिड शामिल हैं, जो काहिरा के बाहरी इलाके में स्थित है।

पासपोर्ट भी नहीं था, जुर्माने के बाद रिहा

परिसर के अंदर सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने के समय पर्यटक के पास उसका पासपोर्ट नहीं था। सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि वह शख्स नशे में था और पिरामिड के आसपास अभद्रता कर रहा था। हालांकि उसे गिरफ्तारी के बाद से 24 घंटे से भी कम समय में रिहा कर दिया गया। दक्षिण गीजा जिले में स्थित अटॉर्नी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कार्यालय ने अमेरिकी व्यक्ति और उसके साथ सफर कर रही दूसरी यात्री 5 हजार मिस्री पाउंड (300 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी इसी महिला मित्र से खुद की नंगी तस्वीर खींचने के लिए कहा था।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अब ये पर्यटक मिस्र छोड़कर जा सकते हैं। आपको बता दें कि 2018 में गीजा के पिरामिड के ऊपर एक डेनिश युगल ने आपत्तिजनक अवस्था में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वर्ष 2015 में गीजा में भी एक जोड़े ने भद्दा वीडियो शूट किया था, जिसके बाद देश में काफी विवाद हुआ था। इसी साल एक जर्मन नागरिक किसी एक पिरामिड पर चढ़ा और अपने इस एडवेंचर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस शख्स को बाद में गिरफ्तार किया गया और उसी मिस्र में एंट्री पर जिंदगी भर के लिए बैन लग गया। कानून के अनुसार पिरामिड पर चढ़ना अपराध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश