काराकास: वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति ने अमेरिका के ऊपर अपने देश में तख्तापलट की योजना बनाने का आरोप लगाया है। उन्हेंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति पर ‘खुले तौर पर तख्तापलटने का आह्वान’ करने का आरोप लगाया है। वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने टीवी पर कहा, ‘अमेरिकी घर जाओ! हम उन्हें अपने देश के मामलों में दखल देने नहीं देंगे।’ इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को तानाशाह बताया था।
Related Stories
इस वीडियो में पेंस ने मादुरो को एक ऐसा तानाशाह बताया था जिनके पास सत्ता में रहने का कोई वैध दावा नहीं है। पेंस की इस टिप्पणी के जवाब में वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति की यह प्रतिक्रिया आई है। वेनेजुएला के संचार मंत्री जॉर्ज रॉड्रिगेज ने पेंस पर ‘आतंकवादियों’ को बुधवार के प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने का आदेश देने का आरोप लगाया। यह विवाद उस घटना के 24 घंटे बाद पैदा हुआ जिसमें काराकास के उत्तर में एक कमान चौकी पर सैनिकों के समूह ने मादुरो के खिलाफ बगावत कर दी।
इसके बाद सैनिकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाल कर जनता से सड़कों पर निकलने और उनका समर्थन करने की अपील की गई। चौकी को पुलिस और सेना ने घेर लिया जिसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक गैर सरकारी संस्था के मुताबिक राजधानी के आसपास कम से कम 30 अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को मादुरो के खिलाफ प्रदर्शन हुए।