1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लोगों के गुस्से के बाद वेनेजुएला ने टाली नोटबंदी की योजना

लोगों के गुस्से के बाद वेनेजुएला ने टाली नोटबंदी की योजना

 Written By: IANS
 Published : Dec 18, 2016 04:22 pm IST,  Updated : Dec 18, 2016 04:22 pm IST

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने 100 बोलिवर के बैंकनोट को वापस करने की समय सीमा बढ़ाकर 2 जनवरी 2017 कर दी है। दक्षिण अमेरिकी राज्य में आर्थिक संकट उत्पन्न होने के कुछ दिनों बाद नीति में अचानक बदलाव किया गया है।

Venezuela Demonetization | AP Photo- India TV Hindi
Venezuela Demonetization | AP Photo

काराकास: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने 100 बोलिवर के बैंकनोट को वापस करने की समय सीमा बढ़ाकर 2 जनवरी 2017 कर दी है। दक्षिण अमेरिकी राज्य में आर्थिक संकट उत्पन्न होने के कुछ दिनों बाद नीति में अचानक बदलाव किया गया है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मदुरो ने एक राष्ट्रीय प्रसारण में दावा किया कि वेनेजुएला अंतर्राष्ट्रीय साजिश का शिकार हुआ है, जिसके कारण नए 500 बोलिवर के नोट सही समय पर उपलब्ध नहीं हो सके हैं। वेनेजुएला के कई नागरिकों को पुराने नोट जमा कराने या बदलवाने के लिए कई दिन लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ा है। नकदी के कमी के कारण हजारों दुकानें बंद हो गई हैं और जनता को क्रेडिट कार्ड या बैंक ट्रांसफर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई लोगों के पास खाना तक नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:

इन हालात में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 6 शहरों से झड़पों की खबरें मिली हैं और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। कारकास में लोग अपने 100 बोलिवर नोट हवा में लहराकार 'ये बेकार हैं' कहते दिखाई दिए। सरकार का कहना है कि तस्करी रोकने के लिए 100 बोलिवर का नोट बंद करना जरूरी था। राष्ट्रपति ने कहा था कि इसका मकसद उन अपराधी समूहों से निपटना है जिन्होंने देश से बाहर राष्ट्र की मुद्रा को जमाकर उनकी सरकार के खिलाफ आर्थिक युद्ध छेड़ा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश