1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत की तरह अब इस देश ने भी की नोटबंदी

भारत की तरह अब इस देश ने भी की नोटबंदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 12, 2016 10:28 am IST,  Updated : Dec 12, 2016 10:28 am IST

कराकस: भारतीय प्रधानमंत्री नर्ंद्र मोदी की ही तरह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सबसे बड़ी राशि यानी 100 बोलिवर के नोट को बंद करने के लिए आपात आदेश जारी किए हैं। गौरतलब

निकोलस मादुरो- India TV Hindi
निकोलस मादुरो

कराकस: भारतीय प्रधानमंत्री नर्ंद्र मोदी की ही तरह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सबसे बड़ी राशि यानी 100 बोलिवर के नोट को बंद करने के लिए आपात आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि भारत में पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से सरकार ने नोटबंदी के चलते 1000 के नोट को बंद करके 500 और 2000 के नए नोट निकाले हैं जिसकी सहायता से देश के उन भ्रष्ट लोगों को पकड़ना आसान हो गया है जो आज तक सरकार की नजर से छुपे हुए थे। उसी प्रकार वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने भी यह आदेश उन माफियाओं को नाकाम करने के लिए जारी किए हैं, जिन पर वह कोलंबिया में नकदी की जमाखोरी का आरोप लगाते हैं। यह घोषणा कल की गई। आर्थिक संकट और विश्व की सबसे अधिक महंगाई झेल रहे वेनेजुएला की सरकार ने नए नोट और सिक्के जारी करने की तैयारी की है, जिनका मूल्य इस समय उपलब्ध सबसे बड़ी राशि के नोट से लगभग 200 गुना ज्यादा होगा।

वेनेजुएला के 100 बोलिवर के एक नोट की कीमत इस समय एक डॉलर के तीन सेंट्स से कुछ कम है। एक नोट से मुश्किल से एक कैंडी खरीदी जा सकती है। यदि किसी को एक हैमबर्गर खरीदना है तो उसे 50 नोट चाहिए। राष्ट्रपति ने रविवार को अपने टीवी शो कॉन्टैक्ट विद मादुरो में कहा, मेरी संवैधानिक शक्तियों के अनुरूप और इस आपात आर्थिक आदेश के जरिए मैंने अगले 72 घंटे में 100 बोलिवर के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला किया है।

मादुरो ने कहा कि यह कदम इसलिए जरूरी है क्योंकि वेनेजुएला की एक जांच में पाया गया है कि अंतरराष्ट्रीय माफियाओं ने मुख्य तौर पर कोलंबियाई शहरों में और ब्राजील में 100 बोलिवर के अरबों नोट छिपा रखे हैं। उन्होंने आदेश दिए कि जमीनी, वायु और समुद्री रास्ते बंद किए जाने चाहिए ताकि वे लोग ले जाए गए नोट लौटा न सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश