1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. केन्या में अंतिम संस्कार से लौट रहे 10 लोगों की भी निकली अंतिम यात्रा, बस पलटने से हुआ हादसा

केन्या में अंतिम संस्कार से लौट रहे 10 लोगों की भी निकली अंतिम यात्रा, बस पलटने से हुआ हादसा

 Published : Apr 16, 2023 05:51 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 05:51 pm IST

दक्षिणी केन्या में हुई एक दिल दहलाने वाली बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग एक करीबी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बस के सड़क से फिसल कर कई बार पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

केन्या में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस- India TV Hindi
केन्या में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस Image Source : AP

दक्षिणी केन्या में हुई एक दिल दहलाने वाली बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग एक करीबी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बस के सड़क से फिसल कर कई बार पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ये लोग शनिवार शाम तैता तवेता काउंटी के मवातेते क्षेत्र में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद तटीय शहर मोम्बासा लौट रहे थे।

मवातेते पुलिस के प्रमुख मॉरिस ओकुल ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हादसे में बस का चालक बच गया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओकुल ने कहा, ‘‘इस हादसे में जीवित बचे लोगों ने हमें बताया कि बच्चों को छोड़कर बस में 34 लोग थे।’’ केन्या में 15 साल की उम्र तक के बच्चे अक्सर माता-पिता की गोद में बैठकर यात्रा करते हैं। यह दुर्घटना एक पहाड़ी इलाके में हुई जो दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। ओकुल ने कहा कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। लेकिन, पुलिस महानिरीक्षक जाफेट कूमे ने कहा कि हो सकता है कि यह हादसा बस चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हुआ हो। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। इसके बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश