1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिका के पड़ोसी देश में 25 लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

अमेरिका के पड़ोसी देश में 25 लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 22, 2026 06:27 am IST,  Updated : May 22, 2026 07:11 am IST

अमेरिका के पड़ोसी देश होंडुरास में दो जगहों पर ओपन फायरिंग का मामला सामने आया है। इन हमलों में 25 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल फायरिंग की इन घटनाओं की जांच की जा रही है।

होंडुरास में 25 लोगों की गोली मारकर हत्या।- India TV Hindi
होंडुरास में 25 लोगों की गोली मारकर हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

तेगुसिगाल्पा: अमेरिका के पड़ोसी देश होंडुरास से एक दर्दनाक मामला सामने आ रहा है। यहां दो अलग-अलग इलाकों में 25 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में 19 मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये फायरिंग एक बागान में की गई। वहीं ग्वाटेमाला बॉर्डर के पास ओमोआ नगर पालिक इलाके में भी 6 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें संसाधनों से समृद्ध यह क्षेत्र दशकों से कृषि संघर्ष का केंद्र रहा है। फिलहाल जांच एजेंसियां कार्रवाई में जुट गई हैं। 

दो इलाकों में हुई फायरिंग

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को होंडुरास के तटीय इलाके में बंदूकधारियों ने दो अलग-अलग हमलों में गोलीबारी की। इन हमलों में 6 पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए हैं। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता एडगार्डो बाराहोना ने बताया कि पहली घटना उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में एक बागान में हुई, जहां कम से कम 19 श्रमिकों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दूसरे हमले में, ग्वाटेमाला सीमा के पास कोर्टेस विभाग के ओमोआ नगर पालिका में हमलावरों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी सहित 6 अधिकारी मारे गए।

जांच के लिए टीमें गठित

पुलिस ने बताया कि अधिकारी गिरोह-विरोधी अभियान पर तैनात थे और राजधानी तेगुसिगाल्पा से ओमोआ जाते समय उन पर हमला किया गया। हालांकि बाराहोना ने ट्रूजिलो में कम से कम 19 श्रमिकों की मौत की बात कही, लेकिन उन्होंने कहा कि मृतकों की कुल संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि पीड़ितों के परिजनों ने अपने प्रियजनों के शवों को घटनास्थल से हटा लिया है। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को घटनास्थल पर भेजा गया है। वहीं सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय पुलिस और सशस्त्र बल उन दोनों क्षेत्रों में कार्रवाई करेंगे जहां हमले हुए हैं, और जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और अभियोजकों सहित टीमें गठित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में 'धुरंधर' स्टाइल में मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी हमजा, जानें कौन था, कैसे हुई हत्या?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश