1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Earthquake: अफ़ग़ानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप में 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत, 3124 लोग घायल

Earthquake: अफ़ग़ानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप में 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत, 3124 लोग घायल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 02, 2025 04:34 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 04:34 pm IST

अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप से अब तक 1411लोगों की मौत की खबर है जबकि अबतक 3124 लोग घायल बताए जा रहे हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।

अफगानिस्तान में भूकंप से बड़ी तबाही- India TV Hindi
अफगानिस्तान में भूकंप से बड़ी तबाही Image Source : PTI

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद का कहना है कि 6.0 तीव्रता के भूकंप से सबसे ज़्यादा प्रभावित कुनार प्रांत में कम से कम 1,411 लोग मारे गए हैं। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि कम से कम 3,124 अन्य घायल हुए हैं जबकि 5,400 से ज़्यादा घर नष्ट हो गए हैं। रविवार की देर रात आए भूकंप ने अफगानिस्तान में बड़ी तबाही मचाई है जिसमें कई गांव तबाह हो गए हैं। कुनार प्रांत का एक गांव, ग़ाज़ियाबाद का नामो निशान मिट गया है। लोगों का कहना है कि, "मलबे के नीचे अभी भी लोग दबे हुए हैं, लेकिन मलबा हटाकर लापता लोगों को निकालने का कोई साधन नहीं है।" 

क्यों आता है अफगानिस्तान में बार बार भूकंप

 

अफ़ग़ानिस्तान पृथ्वी के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक में स्थित है, जहां हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला उथले और गहरे, दोनों तरह के भूकंपों का केंद्र है। यह क्षेत्र भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच स्थित होने के  कारण अत्यधिक सक्रिय है। परिणामस्वरूप, उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के पामीर-हिंदू कुश क्षेत्र में तीव्र भूकंप आते हैं, जिनकी गहराई 200 किमी (124 मील) तक पहुंच जाती है - जो विश्व स्तर पर एक दुर्लभ घटना है।

इसके विपरीत, सुलेमान पर्वत श्रृंखला (पश्चिमी पाकिस्तान और दक्षिण-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान) और मुख्य पामीर थ्रस्ट के पास, भूकंप आमतौर पर उथले और विनाशकारी होते हैं, जो सतह के करीब आते हैं जहां वे सबसे अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश