1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सूडान में जारी संघर्ष के बीच आर्मी चीफ का बड़ा आदेश, पैरा मिलिट्री फोर्स की बढ़ेगी मुश्किल

सूडान में जारी संघर्ष के बीच आर्मी चीफ का बड़ा आदेश, पैरा मिलिट्री फोर्स की बढ़ेगी मुश्किल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 15, 2023 11:09 pm IST,  Updated : May 15, 2023 11:09 pm IST

सूडान के सैन्य प्रमुख ने प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल से संबंधित सभी बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। पूरे सूडान में में दोनों पक्षों के बीच हफ्तों से संघर्ष जारी है।

सूडान में जारी संघर्ष के बीच आर्मी चीफ का बड़ा आदेश, पैरा मिलिट्री फोर्स की बढ़ेगी मुश्किल- India TV Hindi
सूडान में जारी संघर्ष के बीच आर्मी चीफ का बड़ा आदेश, पैरा मिलिट्री फोर्स की बढ़ेगी मुश्किल Image Source : FILE

Sudan: सूडान में मई माह की शुरुआत में 7 दिन का संघर्ष विराम हुआ। इसके बाद हिंसा जारी है। यहां सेना और अर्धसैनिक बलों के समूह यानी पैरा मिलिट्री फोर्स के बीच खूनी संघर्ष हाल के समय में शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। इसी बीच सूडान के आर्मी चीफ यानी सेना प्रमुख ने पैरा मिलिट्री फोर्स के बैंक खातों पर रोक लगा दी है। 

सूडान के सैन्य प्रमुख ने प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल से संबंधित सभी बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। पूरे सूडान में में दोनों पक्षों के बीच हफ्तों से संघर्ष जारी है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सुना’ की खबर में बताया गया कि जनरल अब्देल फतह बुरहान द्वारा रविवार को जारी आदेश, सूडानी बैंक में रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के आधिकारिक खातों के साथ-साथ समूह से संबंधित सभी कंपनियों के खातों को लक्षित करेगा। यह स्पष्ट नहीं है कि बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगाने का आरएसएफ पर तत्काल क्या प्रभाव पड़ेगा और बुरहान के आदेशों को कैसे लागू किया जाएगा। 

सैन्य प्रमुख ने सूडान के सेंट्रल बैंक के गवर्नर को बदलने की भी घोषणा की। यह एक ऐसा कदम है जो बैंक खातों के लेनदेन पर रोक से जुड़ा हुआ है। पिछले एक दशक में, सूडानी वित्तीय संस्थानों और सोने के भंडार के क्रमिक अधिग्रहण के माध्यम से आरएसएफ ने बड़ी संपत्ति अर्जित की है। अप्रैल के मध्य से, बुरहान के नेतृत्व वाली सूडानी सेना और मोहम्मद हमदान डागलो के नेतृत्व वाली आरएसएफ के बीच सत्ता संघर्ष जारी है जिसने हजारों लोगों को पड़ोसी देशों में पलायन करने के लिए मजबूर किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश