1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इंडोनेशिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, कई लोग लापता

इंडोनेशिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, कई लोग लापता

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 14, 2024 08:12 pm IST,  Updated : Apr 14, 2024 08:12 pm IST

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ। वहीं अब तक की जानकारी के अनुसार 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

इंडोनेशिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत।- India TV Hindi
इंडोनेशिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत। Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE

ताना तोराजा: इंडोनेशिया में एक भीषण भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये भूस्खल सुलावेसी द्वीप पर हुआ है। इस घटना के पीछे की वजह भारी बारिश का होना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुलावेसी द्वीप पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में तीन अन्य लोगों के लापता होने की भी बात कही जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को भूस्खलन के इस मामले की जानकारी दी। 

बारिश के बाद हुआ भूस्खलन

स्थानीय पुलिस अधिकारी गुनार्डी मुंडू ने कहा कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के ताना तोराजा जिले में शनिवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश के बाद आसपास की पहाड़ियों से भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से प्रभावित घरों में से एक में पारिवारिक समारोह हो रहा था। मुंडू ने कहा कि दर्जनों सैनिक, पुलिसकर्मी और स्वयंसेवकों को दूरदराज के पहाड़ों के गांवों में लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान में लगाया गया है। रविवार तड़के बचावकर्मी एक आठ साल की बच्ची सहित दो घायलों को जिंदा बाहर निकालने में कामयाब रहे। 

14 लोगों के शव बरामद

पुलिस अधिकारी गुनार्डी मुंडू ने कहा कि सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि बचावकर्मियों ने रविवार दोपहर तक मकाले गांव में कम से कम 11 शव और दक्षिण मकाले में तीन शव बरामद कर लिए थे और तीन साल की बच्ची सहित तीन अन्य की अभी भी तलाश जारी है। बता दें कि ताना तोराजा में कई लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

सरबजीत सिंह के हत्यारे का लाहौर में मर्डर, अज्ञात हमलावर ने आमिर तांबा को मारी गोली

इजरायल पर ईरानी हमले के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की नई गाइडलाइन, ये सावधानियां बरतने को कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश