1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्ट्रेलिया के हंटर वैली में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 11 घायल

ऑस्ट्रेलिया के हंटर वैली में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 11 घायल

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 12, 2023 06:57 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 02:53 pm IST

रविवार देर रात हुए बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। यह हादसा न्यू साउथ वेल्स के हंटर वैली इलाके में हुआ। हादसे के बाद इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया में सड़क...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा Image Source : पीटीआई/एपी

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया में एक शादी समारोह के मेहमानों को ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार देर रात न्यू साउथ वेल्स के हंटर वैली क्षेत्र में हुआ।

इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट किया गया

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि आधी रात को हुए इस हादसे के बाद इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट कर दिया गया। देर रात तक घटनास्थल पर राहत और बचाव का अभियान चलता रहा। घायलों को हेलिकॉप्टर और सड़क मार्ग के जरिए नजदीक के अस्पतालों में भेजा गया। वहीं 18 यात्री भाग्यशाली रहे और उन्हें कोई खास चोट नहीं आई।

बस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया

राहत और बचाव के दौरान वाइन कंट्री ड्राइव के आने-जानेवाले रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बस के ड्राइवर को पुलिस की निगरानी में पूछताछ और जरूरी जांच के लिए ले जाय़आ गया। हादसे वाली जगह पर फॉरेंसिंक टीम और क्रैश इंवेस्टिगेशन यूनिट भी पहुंच चुकी है। बता दें कि हंट वैली का इलाका अंगूर के बाग, कंगारुओं और झाड़ियों से भरा हुआ है। इस इलाके में बड़ी तादाद में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। (ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश