1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस देश में जिहादियों के साथ सैनिकों का खूनी संघर्ष, 50 सुरक्षाबलों को मौत के घाट उतारा

इस देश में जिहादियों के साथ सैनिकों का खूनी संघर्ष, 50 सुरक्षाबलों को मौत के घाट उतारा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 06, 2023 06:44 am IST,  Updated : Sep 06, 2023 11:51 am IST

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों के साथ भीषण लड़ाई के दौरान 50 से अधिक सुरक्षाबल मारे गए और कई अन्य सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।

इस देश में जिहादियों के साथ सैनिकों का खूनी संघर्ष, 50 सुरक्षाबलों को मौत के घाट उतारा- India TV Hindi
इस देश में जिहादियों के साथ सैनिकों का खूनी संघर्ष, 50 सुरक्षाबलों को मौत के घाट उतारा Image Source : FILE

BurkinaFaso: अफ्रीकी देशों में राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य संघर्ष आम बात है। कई देशों में सैन्य संघर्ष की खबरें आम हैं। लेकिन पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो से जो खबर आ रही है वो दहला देने वाली है। यहां जिहादियों के साथ सेना का खूनी संघर्ष हुआ। यह संघर्ष इतने बड़े पैमाने पर था कि एक दो नहीं बल्कि जिहादियों ने सुरक्षाबल के 50 जवानों को मौत के घाट उतार दिया। यह संख्या बड़ी है। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों के साथ भीषण लड़ाई के दौरान 50 से अधिक सुरक्षाबल मारे गए और कई अन्य सैनिकों के घायल होने की भी खबर है। सेना ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

जिहादियों को पीछे धकेलने के लिए चलाया गया था प्लान

सेना के बयान के मुताबिक सोमवार को यातेंगा प्रांत के कौम्बरी प्रशासनिक जिले में 17 सैनिक और सेना की सहायता करने वाले तीन दर्जन स्वयंसेवी लड़ाके मारे गए। सेना ने कहा कि कौम्बरी से जिहादियों को पीछे धकेलने के लिए चलाए गए अभियान के तहत कई दर्जन इस्लामिक आतंकवादी भी मारे गए। इस अभियान का मकसद विस्थापित लोगों की वापसी है। सेना ने बयान में कहा, ‘अत्यंत कायरतापूर्ण इस कृत्य को माफ नहीं किया जाएगा। फरार हुए शेष आतंकवादी तत्वों को निष्क्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।’

जिहादियों से परेशान होकर 20 लाख लोग छोड़ चुके हैं घर

 गौरतलब है कि बुर्किना फासो में आतंकवादी संगठन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े हुए जिहादियों के हमलों में हजारों लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सेना द्वारा चलाए गए इस अभियान का मकसद विस्थापित लोगों की वापसी कराना है और ये जिहादी नहीं चाहते। इसलिए सेना और जिहादियों के बीच संघर्ष चल रहा है। सेना ने कहा है कि जिहादियों की इस कायराना हरकत को माफ नहीं किया जाएगा। 

Also Read: 

दरिंदगी: 45 महिलाओं संग किया रेप, CCTV फुटेज दिखाकर करता था ब्लैकमेल, पाकिस्तान का रेपिस्ट स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

'खोल दो कारगिल हाईवे, हम भारत जाएंगे', PoK में शिया मुस्लिमों ने की बगावत, घबराई पाक आर्मी

जिल बाइडेन के कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी कल भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, कोविड नियमों का करेंगे पालन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश